भास्कर न्यूज | अमृतसर एक उपभोक्ता अगर बिजली चोरी करता है तो पावरकॉम झट से केस दर्ज करवा देता है। वहीं उपभोक्ता को एक साल का बनता जुर्माना भी डाल देता है। परंतु रणजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में चल रहे सरस मेले में पार्किंग स्थल को बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। पार्किंग वालों की ओर से आयुष्मान आरोग्य केंद्र से कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। दैनिक भास्कर ने मुद्दा प्रकाशित किया तो पावरकॉम ने पार्किंग वालों को बिजली मीटर लगा दिया। सूत्रों से पता चला है कि खबर लगने के बाद पावरकॉम इंफोर्समेंट टीम द्वारा चेकिंग की गई। परंतु पावरकॉम ने वहां पहले ही बिजली मीटर इंस्टाल कर दिया। बिजली चोरी करने पर पावरकॉम ने किसी पर कोई जुर्माना नहीं डाला और न मामला दर्ज किया गया। वहीं अब सवाल यह है कि आरोग्य केंद्र के कनेक्शन से जो 100 से ज्यादा यूनिट बिजली फूंकी गई है उसका बिल कौन भरेगा।


