जबलपुर में पति से अफेयर के शक में पत्नी ने एक महिला की हत्या कर दी। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में महिला ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया। गर्दन पर हुए वार के चलते एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना माढ़ोताल थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक शिखा नाम की महिला को शक था कि उसके पति का पड़ोस में ही रहने वाली महिला से अफेयर चल रहा है। इसी संदेह के चलते वो पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए उस महिला की सहेली के घर पहुंची थी। यहीं उसने चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने आई सहेली पर भी हमला
बुधवार दोपहर को शिखा को पता चला कि पति की प्रेमिका अपनी सहेली के घर आई हुई है। वो यहीं पर वो उसके पति से मिलने वाली है। थोड़ी देर में शिखा उसके घर पहुंची, जहां पर वो महिला बैठी थी, जिस पर उसे शक था। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान शिखा ने पास ही रखा चाकू उठाया और उसके पेट में मार दिया। चाकू लगते ही पेट से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आई सहेली पर भी शिखा ने चाकू से हमला कर दिया। एक की रास्ते में मौत, एक की हालत गंभीर
वारदात को अंजाम देने के बाद शिखा मौके से फरार हो गई है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। एक को हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतका की सहेली की हालत नाजुक बनी हुई है। युवती की हत्या करने वाली महिला वारदात के बाद मौके से फरार हो गई। जानकारी लगते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया- शिखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि शक के संदेह पर हत्या की गई है। ये खबर भी पढ़ें- बर्थडे के चौथे दिन युवक का मर्डर ग्वालियर में एक युवक की सरेराह हत्या कर दी गई। 15 साल पुराने दोस्त ने ही बहन पर कमेंट से नाराज होकर उसे चाकू से गोद डाला। युवक ने 4 सितंबर को अपना 20वां जन्मदिन मनाया था। मां के साथ केक काट कर डांस भी किया था। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…


