यात्रियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर छापामार अभियान चलाया:भोपाल स्टेशन पर 10 स्टॉल से जब्त किया बासा व एक्सपायर्ड सामान

बुधवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य को देखते हुए निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 स्टॉल से खाने के आइटम जब्त किए गए। रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टॉल पर बासी खाने के सामान, एक्सपायर्ड आइटम और खुले में रखे हुए खाने के सामान की जब्ती की गई। कार्रवाई के बाद इन सभी खाने के समानों को इकट्ठा करके मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की निगरानी में नष्ट कर दिया गया। जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का गलत असर नहीं पड़े। यह कार्रवाई डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल रेलवे स्टेशन पर की गई। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। इसमें कमर्शियल स्टेशन मैनेजर एके खरे, सहायक मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक फईम उद्दीन और कैटरिंग इंस्पेक्टर शामिल थे। ये सामान किए जब्त 8 से 10 स्टालों से जब्त किए गए खाने के समानों में पोहा, इडली, उपमा, बिरयानी, समोसा, ढोकला, कचौरी, ऑमलेट, आलू पराठा और भाजी वड़ा जैसे नाश्ते शामिल थे। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान अन्य खाने के सामान भी पकड़े गए। सभी जब्त खाद्य पदार्थों को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की निगरानी में नष्ट कर दिया गया। सबकी अलग-अलग दुकानें फिक्स होती है प्लेटफार्म पर लगने वाले स्टॉल पर जो खाने का सामान आता है, वो शहर के अलग अलग इलाकों और किचन से बनकर आता है। इन स्टॉल्स के अपने अलग अलग डीलर होते हैं, जिनसे ये संपर्क में रहकर सामान मंगवाते हैं। रेलवे की टीम सिर्फ रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर ही कार्रवाई कर सकती है। उसके बाहर या जहां से प्लेटफार्म पर लगने वाले स्टॉल के सामान आ रहे हैं, उन पर खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *