अतिक्रमण अमले की संयुक्त कार्रवाई‎:मध्य विधानसभा के 8 इलाकों की सड़क और फुटपाथ से हटाए कब्जे, 14 ट्रक सामान जब्त

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्रवाई अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम अभियान चला रहा है। सभी 6 विधानसभा का अतिक्रमण अमला एक साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मध्य विधानसभा में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 14 ट्रक सामान जब्त किया गया। इसमें ठेले, गुमठी, टेबल समेत दुकान के बाहर निकले शेड और सड़क पर लगने वाली अस्थाई दुकानें हटाई गईं। इस दौरान मध्य विधानसभा के 8 से ज्यादा इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया। इसकी शुरुआत इब्राहिमपुरा मोती मस्जिद से बुधवारा तक की गई। इसके बाद चार बत्ती चौराहे और आसपास के इलाके से अतिक्रमण हटाया गया।
लेडी हॉस्पिटल के फुटपाथ से भी कब्जे हटाए गए और ठेले जब्त किए गए। पुल पात्रा, एक्सटोल कॉलेज जहांगीराबाद, नीलम पार्क में भी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसके बाद टीम चिकलोद रोड पहुंची। यहां से जिंसी चौराहा तक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान सभी 6 विधानसभा के अतिक्रमण अधिकारी मौजूद थे। सूचना लीक नहीं हो, इसलिए आधा घंटा पहले जानकारी नगर निगम अतिक्रमण हटाने की अगली कार्रवाई कहां करेगा, इसकी जानकारी अतिक्रमण अमले को नहीं होती है। इसकी प्लान तैयार रहता है, लेकिन कार्रवाई से आधा घंटा पहले ही अतिक्रमण अमले को इसकी जानकारी दी जाती है। ऐसे में जानकारी लीक नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि जानकारी लीक होने पर क्षेत्र के दुकानदार सतर्क हो जाते हैं। कहां से कितना सामान जब्त

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *