खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को आमेर ग्रीन, राजहंस, मिलन, सागर गैरे और शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों से फूड सैंपल लिए। इसके साथ ही एक किराना दुकान से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की। टीम ने आशिमा मॉल स्थित क्लब ऑबेलो से पनीर तथा आटा, एमपी नगर जोन-2 स्थित राजहंस होटल से मटर पनीर, दाल फ्राई, सोयाबीन तेल, शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी, छोले तथा सोयाबीन तेल, मिलन रेस्टोरेंट से पनीर मसाला, छोले की सब्जी तथा तुअर दाल, आमेर ग्रीन (झरोखा) से तुअर दाल तथा सोयाबीन तेल, आईएसबीटी कॉम्पलेक्स स्थित सागर गैरे से आटा, चावल तथा सोयाबीन तेल, चूना भट्टी स्थित फेयरीलैंड होटल से पनीर, आटा और करोंद स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट से मैदा तथा कार्नफ्लोर के नमूने लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जाटखेड़ी में वीरेंद्र साहू वेजिटेबल एंड किराना की जांच की गई। यहां पर 60 एक्सपायर्ड पैकेट रखे होना पाए। इन्हें जब्त कर नष्ट किया गया।


