कार गैराज में आग लगने से 6 कारें जलकर राख:दमकल की दो वाहनों ने पाया काबू, भिलाई नगर सेक्टर-10 की घटना

दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना इलाके के सेक्टर-10 बी मार्केट स्थित एक कार गैरेज में आग लग गई। जिससे बाहर खड़ी 6 कार जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, कार गैरेज ऐजाज़ अहमद का है। वो 18-19 मार्च की रात गैरेज बंद कर घर चला गया। गैरेज के बाहर बनने के लिए आई कारें खड़ी थीं। उन्हीं में से एक कार में आग लगी, फिर धीरे-धीरे आग ने 6 कारों को अपनी चपेट में ले लिया। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, आग की सूचना पर एक फायर ब्रिगेड टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग काफी बड़ी थी और मार्केट एरिया में फैल रही थी। इसके बाद तुरंत दूसरी फायर ब्रिगेड गाड़ी को भेजा गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *