पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में गाड़ियों और मोबाइल की लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैसे पकड़े गए आरोपी? थाना अभनपुर क्षेत्र में यामहा आर वन फाइव मोटरसाइकिल की लूट और थाना सरस्वती नगर से प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मूलत नरसिंहपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले गगन जाटव, रायपुर के भेलवाडीह उपरवारा के प्रमोद डहरिया और गुलशन उर्फ मोनू डहरिया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में पुलिस की अहम भूमिका इस तरह दिया वारदात को अंजाम? 20 फरवरी 2025 को रात 8 बजे गगन जाटव, प्रमोद डहरिया और गुलशन डहरिया ने मिलकर रायपुर के अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक युवक से चाकू की नोक पर उसकी बाइक, मोबाइल और 1500 रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा, इन आरोपियों ने गीता नगर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी की थी। डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। एएसपी विवेक शुक्ला, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल और साइबर यूनिट की टीम ने मिलकर इन लुटेरों को गिरफ्तार किया।


