दैनिक भास्कर की खबर का असर:बलौदाबाजार में तलवार से केक काटने वाला युवक 2 घंटे में गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के बरेली में एक युवक का तलवार से केक काटने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का मामला सामने आया है। चौकी गिरौदपुरी पुलिस ने दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 21 वर्षीय सूरज कुमार ने अपने जन्मदिन पर धारदार तलवार से केक काटा। उसने इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और कानून के उल्लंघन का एक उदाहरण है। बलौदाबाजार में जन्मदिन पर तलवार से काटा केक VIDEO:सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो भी डाली, वीडियो वायरल बलौदाबाजार के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र में एक युवक का तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम पोस्ट बरेली निवासी सूरज साहू ने जन्मदिन के मौके पर न सिर्फ तलवार से केक काटा, बल्कि बंदूक के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *