छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ट्रक और इको वैन की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं। शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हुए। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में डेढ़ साल की बच्ची खुशी साहू, जोहन साहू और पूनम साहू शामिल हैं। वहीं घायलों को गंभीर हालत में महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी खोपली पड़ाव गांव के रहने वाले हैं। अब जानिए कैसे हुआ हादसा ? दरअसल, मंगलवार को साहू परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से देर रात 9 लोग इको वैन से लौट रहे थे। सुअरमाल-टेमरी मार्ग के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है इको वैन (CG 04 PJ 1696) टेमरी से बागबाहरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक (MH 40 AK 2648) बागबाहरा से ओडिशा की तरफ जा रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। बच्ची और एक बुजुर्ग ने मौके पर तोड़ा दम हादसे के बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची और एक बुजुर्ग की मौके पर जान गई है, जबकि ड्राइवर पूनम साहू ने महासमुंद अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार के 6 लोग घायल हैं। इनमें 2 बच्चों की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। 4 अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद अस्पतालों में चल रहा है।
……………………………. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महासमुंद में ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की मौत:बेटी से मिलकर घर लौट रहा था परिवार; बेमेतरा और बलौदाबाजार में भी 3-3 मौत गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें महासमुंद में ही एक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, इनमें 5 लोग एक ही परिवार के थे। इसके अलावा बेमेतरा में सफारी वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत हुई।…पढ़ें पूरी खबर…


