छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दहेज में बाइक-AC नहीं देने पर पति ने पत्नी को 3 तलाक दे दिया। पति ने अपनी पत्नी को कम दहेज लाई हो कहकर जमकर पीटा, फिर तलाक..तलाक..तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता स्वालेहा बेगम (24) ने पति शेख जुनैद (27) के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शादी से पहले जुनैद ने दहेज में बाइक, एसी और अन्य घरेलू सामान की मांग की थी, लेकिन नहीं मिलने पर मारपीट शुरू कर दी। 2023 में हुई थी स्वालेहा बेगम की शादी पीड़िता स्वालेहा बेगम ने बताया कि वह गौरेला के टीकरकला वार्ड 12 की रहने वाली है। उसकी शादी 14 मई 2023 को बलौदाबाजार के शेख जुनैद से हुई थी। उनके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज में कूलर, फ्रिज, अलमारी, वाशिंग मशीन, सोफा और ड्रेसिंग टेबल दिया था। दहेज कम लाई हो कहकर किया प्रताड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद पति दहेज कम लाई हो कहकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी दौरान 15 सितंबर 2024 को पति ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर मुझे घर से बाहर निकाल दिया। तलाक के बाद मायके में रह रही स्वालेहा स्वालेहा ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद माता पिता को सूचना दी। उसके बाद वह अपने माता-पिता के घर में आ गई। काफी परेशान हूं, डरी सहमी हूं। रिश्ता बना रहे सोचकर रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी, लेकिन पति ने अब तक कोई पूछ परख नहीं की। इसके बाद FIR दर्ज कराई हूं। वहीं तलाक और मारपीट मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि गौरेला थाने में आरोपी पति शेख जुनैद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पीड़िता के आरोपों को लेकर पुलिस की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। तीन तलाक पर कानून और सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइंस जानने के लिए इन ग्राफिक्स पर नजर डालिए… क्या है तीन तलाक कानून? लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास होने के बाद अगस्त 2019 में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक कानून बन गया। इसके तहत प्रमुख प्रावधान किए गए हैं- ………………… तीन तलाक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 01. रायपुर में शादी के 23 साल बाद ‘तीन तलाक’:पत्नी बोली- मेरा 22 तोला सोना उसने दूसरी औरत को दिया, पुलिस सुन नहीं रही रायपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। शादी के 23 साल बाद पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति ने उसका 22 तोला सोना भी लेकर दूसरी औरत को दे दिया है। पत्नी का ये भी आरोप है कि, पुलिस FIR भी नहीं कर रही। पढ़ें पूरी खबर… 02. पत्नी को तलाक…तलाक…तलाक बोलकर साली से निकाह: ट्रिपल तलाक पीड़िता बोली- मेरी छोटी बहन को भगाकर ले गया, अब मुझे घर से निकाला आरिफा खातून के पति अशरफ ने जनवरी 2025 में अपनी साली आइशा खातून से लव मैरिज कर ली। इससे आरिफा खातून के पति अशरफ के बीच विवाद होने लगा। इनके विवाद को लेकर कई बार सामाजिक बैठकें हुईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। पीड़िता ने थाने में बताया कि तीन तलाक देकर पति ने छोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर


