लोहरदगा में तीन दिवसीय सरहुल पर्व शुरू, ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न

गुमला | गुमला जशपुर मुख्य मार्ग के करौंदी स्थित जेबीआर पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 8 तक नामांकन प्रारंभ हो गया है। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर नामांकन लिया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक राजकुमार साहू ने कहा कि स्कूल में नामांकन के साथ-साथ छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपलब्ध है। साथ ही स्कूल में बच्चों को खेलने का अच्छा साधन उपलब्ध है। नामांकन लेने वाले विद्यार्थी व अभिभावक कार्यालय अवधि में फॉर्म ले सकते हैं। भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा में तीन दिवसीय सरहुल पर्व की शुरुआत हो गई। गांव के मूल पहान पुजार ने अखरा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु प्रसाद रूपी सरना फूल अपने घर ले गए। इसे भंडार घर में रखा गया। शाम से देर रात तक अखरा और आयोजन स्थल पर ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य और गीतों का दौर चला। बुधवार को आए मेहमानों का स्वागत किया गया। घर-घर में पुआ-पकवान बने। पहान पुजार और श्रद्धालु गांव के मूल निवासियों के घर पहुंचे। झूमते-गाते हुए सरना फूल खोंसने की रस्म पूरी की। घर आए लोगों को जल ग्रहण कराया गया। तीसरे दिन झखरा में पुजारी ने सूप की स्थापना कर सरहुल पर्व का समापन किया। कुटमू ब्लॉक कॉलोनी में भी रातभर लोग झूमते-गाते दिखे। पूरे इलाके में सरहुल को लेकर उत्साह है। लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मना रहे हैं। भाजपा नेता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि चैत माह में यह पर्व पुराने साल के अंत और नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। आदिवासी इसे धरती और प्रकृति से जुड़े वैवाहिक उत्सव के रूप में मनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *