कुड़ू पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कुडू़ कुडू़ पुलिस ने रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से पुलिस ने दो हथियार बरामद किया है। कुड़ु पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रहीं हैं। मामले पर पुलिस का कोई अधिकारी हथियार के साथ एक अपराधी के पकड़े जाने की बात को स्वीकार नहीं कर रहें है। जानकारी के अनुसार कुड़ु पुलिस को सूचना मिली थी कुड़ु थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में पिछले दिनों हुए साठ हजार लूट के मामले का एक आरोपी अपने घर आया हुआ है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने टीम बना कर चान्हो पुलिस की मदद से चाहो के एक गांव पहुंचे, और छापामारी कर अपराधी को हिरासत में लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कमर में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा तथा एक पिस्टल पुलिस ने बरामद किया। हथियार के संबंध में युवक किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दे सका। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कुडू़ थाना पहुंच पूछताछ कर रही है। मामले पर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने अपराधी के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। ज्ञात हो साठ हजार रुपए लुट के मामले में कुड़ु पुलिस ने लूट की घटना के छह घंटे के अंदर दो अपराधी को चान्हों थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *