सिमडेगा | श्री रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक 21 मार्च शुक्रवार को रात 8:00 बजे महावीर मंदिर महावीर चौक परिसर में होगी। समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी अखाड़ा के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदधारी के साथ-साथ प्रबंधन समिति के वे सभी पदाधिकारी और सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने दी। कोलेबिरा | कोलेबिरा निवासी स्व लाल मोहन उर्फ लल्लू पंडा के परिजनों को उत्कलिए ब्राह्मण सेवा संघ जिला इकाई सिमडेगा के द्वारा मदद की गई। पदाधिकारियों द्वारा स्व लाल मोहन उर्फ लल्लू पंडा के आवास पर जाकर दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उनके आश्रित परिजनों को पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी गई, मौके पर उत्कलिए ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष विद्या बंधु शास्त्री, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर आचार्य, चिंता मनी पति, नागेश्वर होता, संरक्षक केशव चन्द्र पाणिग्राही, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, सचिव जयंत मिश्रा, उपसचिव जितेंद्र पंडा, उपसचिव सूरज कुमार बीसी आदि समाज के लोग मौजूद रहे। सिमडेगा | मंगलवार की शाम कई अखाड़ों ने मंगलवारी जुलूस निकाला। मौके पर महावीर मंदिर में आरती की गई। महावीर मंदिर के समक्ष विधि-विधान के साथ झंडा पूजन करते हुए बजरंगी पताका को अधिष्ठापित किया गया, इसके अलावा अखाड़ा स्थल पर नारियल फोड़ कर अखाड़ा की शुरुआत की गई। कई अखाड़ा समिति से आए लोगों ने महावीर मंदिर के सामने डंका बजाते हुए रामनवमी का आगाज किया। श्रीरामजानकी मंदिर बाबा अखाड़ा के अध्यक्ष विष्णु शर्मा की अगुवाई में सदस्य महावीर चौक मंदिर पहुंचे। इसके बाद बजरंग बली की पूजा के बाद आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, संरक्षक डीडी सिंह, ऋषि बोन्दियों, नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।


