लुधियाना| तेज आवाज में गाने बजाने से मना करने पर टैंट हाउस के मालिक ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर महिला को गालियां दी और उसके पति से मारपीट की। थाना हैबोवाल की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कर्णप्रीत सिंह, उसकी मां, पिता, दोनों बहनें, गुरचरण सिंह, की पत्नी व नौकर को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने यह मामला गांव चूहड़पुर की रहने वाली महिला की शिकायत पर दर्ज किया है। महिला का कहना है कि आरोपी कर्णप्रीत का उनके घर के सामने ही टैंट हाउस है। उसने बताया कि अक्सर कर्णप्रीत तेज आवाज में पंजाबी गाने बजाता है। उन्होंने उसे कई बार ऐसा करने से रोका। महिला का कहना है कि 14 मार्च को वह घर के बाहर खड़ी अपनी कार से सामान निकाल रही थी, तभी आरोपी वहां आ गए और उसे गालियां देने लगे। जब उसके पति ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी।


