8 अमेरिकी राज्यों में 40 बवंडर, 34 मौतें:हवा की रफ्तार 265 Kmph; 10 करोड़ लोग प्रभावित, 2 लाख घरों में ब्लैक आउट

अमेरिका में अलबामा, मिसीसिपी, लुसियाना, इंडियाना, अरकंसास, मिसौरी, इलिनॉय और टेनेसी राज्य टॉरनेडो (बवंडर) की चपेट में हैं। ABC की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में अब तक 40 टॉरनेडो आ चुके हैं। मौसम विभाग ने हालात और ज्यादा गंभीर होने की आशंका जाहिर की है। शनिवार और रविवार को अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। मिसौरी में सबसे ज्यादा 12 मौतें हुई हैं। 10 करोड़ अमेरिकी आबादी प्रभावित है। 2 लाख घरों में बिजली गुल हो गई है। कैनसस में धूलभरी आंधी के चलते हाईवे पर लगभग 50 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 8 लोगों की मौत हुई। मिसिसिपी में 6 लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। 100 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है। अरकंसास में आंधी की रफ्तार 265 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई। इमारतें और सड़कें तबाह हो गई हैें। कनाडाई बॉर्डर पर बर्फीले तूफान और गर्म इलाकों में जंगलों में आग लगने की आशंका जाहिर की गई है। तूफान की तस्वीरें… टॉरनेडो की रफ्तार बढ़ेगी, बेसबॉल के साइज के ओले गिरेंगे ——————————– तूफान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका में बर्फीले तूफान से 10 लोगों की मौत:2100 उड़ानें रद्द; कई राज्यों में ओले और बर्फीली बारिश की चेतावनी जनवरी में अमेरिका के कई दक्षिणी राज्यों में भीषण बर्फबारी हुई थी। इस तूफान की वजह से 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया गया। मिसिसिपी, अलबामा, फ्लोरिडा, जॉर्जिया और लुइसियाना समेत कई राज्यों ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें… फ्रांस के मायोट में 100 साल में सबसे बड़ा तूफान:1000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका; लोग बोले- ये परमाणु बम जैसा हिंद महासागर के द्वीप मायोट में दिसंबर में आए चक्रवात ‘चिडो’ ने भारी तबाही मचाई। CNN के मुताबिक चक्रवात के दौरान 225 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसकी वजह से दर्जनों बस्तियां पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। चिडो को मायोट में पिछले 100 सालों में आया सबसे भीषण तूफान बताया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *