बोकारो रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली पर विवाद:ऑटो चालक संघ ने ठेकेदार पर लगाया दोहरी वसूली का आरोप, मामला थाना पहुंचा

बोकारो रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद गहरा गया है। झारखंड डीजल ऑटो ड्राइवर एसोसिएशन ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ऑटो चालकों का कहना है कि एक बार 15 रुपए का टिकट काटने के बाद भी ठेकेदार के लोग बार-बार पैसे मांगते हैं। नियम के अनुसार एक दिन में एक बार टिकट काटने के बाद दोबारा शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। आंदोलन की दी चेतावनी एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग दबंगई दिखाते हुए स्टेशन के बाहर खड़ी गाड़ियों का फोटो खींचकर अवैध चालान काट रहे हैं। इस मामले में बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। ऑटो चालक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। नियमानुसार ही शुल्क ले रहे: मां भवानी कंस्ट्रक्शन दूसरी तरफ, पार्किंग ठेके की जिम्मेदारी संभाल रही मां भवानी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों ने अवैध वसूली के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वे नियमानुसार ही शुल्क ले रहे हैं। ऑटो से 10 रुपए और अन्य वाहनों से अलग-अलग दर पर शुल्क लिया जाता है। दो घंटे से अधिक समय के लिए पार्किंग करने पर शुल्क बढ़ जाता है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *