स्कूल से लौट रहे शिक्षक पर हमला:सूरजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर 2 साथियों ने मारा; जंगल में लहूलुहान पड़े मिले

सूरजपुर जिले में एक शिक्षक पर उनके साथियों ने हमला किया है। जीवधन जायसवाल स्कूल से घर लौट रहे थे तभी अनिल जायसवाल और जितेंद्र जायसवाल ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जंगल में वे लहूलुहान हालत में मिले। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिलफिली जंगल की घटना है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने साथी शिक्षक को मारा है। चुनाव में ड्युटी के दौरान कुछ बात हो गई थी जिसका बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। घायल शिक्षक का इलाज जारी हमलावरों में से एक अनिल जायसवाल भी पेशे से शिक्षक है। दोनों आरोपी जीवधन को घायल कर मौके से फरार हो गए। घायल शिक्षक को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नाराज शिक्षकों ने की कार्रवाई की मांग पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से नाराज शिक्षकों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक संगठन ने आरोपी शिक्षक और अन्य हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *