रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा:एक वोट से जीते नवीन अग्रवाल, कांग्रेस के वतन चंद्राकार को हराया, गहमागहमी का माहौल

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए गुरुवार को चुनाव हुआ। बीजेपी के नवीन अग्रवाल एक वोट से जीत गए है। उन्हें 9 वोट मिले हैं। कांग्रेस के वतन चंद्राकर को 7 वोट मिले हैं। रायपुर जिला पंचायत में 16 सदस्य चुनकर आए है। जिन्होंने वोट दिया। इसमें 8 कांग्रेस समर्थक और 8 बीजेपी समर्थक सदस्य शामिल है। सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय के सामने गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं, अध्यक्ष चुनाव प्रकिया पूरी होने के बाद अब उपाध्यक्ष का चुनाव चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात आज सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय और कलेक्टर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इससे पहले, 2 बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया था। जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध करते हुए कलेक्टर दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। जिला पंचायत कार्यालय वोटिंग में नामांकन और चुनाव वोटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्थक कलेक्टर परिसर के अंदर प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें प्रवेश नहीं दे रही है। जिसके चलते समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पब्लिक होती रही परेशान चुनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। जिस कारण आम नागरिकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से आने जाने वाले लोगों से पूछताछ करने बाद ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *