कलंगपुर| गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत जोरातराई आर में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने पदभार ग्रहण करते ही गांव की प्रथम समस्या पेयजल संकट को दूर करने तुरंत बोर खनन करवाया। नया बोर खनन से ग्रामीणों को गर्मी के दिनों पेयजल संकट से निजात मिलेंगी। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के इस बोर खनन कार्य से ग्रामीणों में खुशी है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच बृजलाल साहू उपसरपंच चन्द्रशेखर साहू सहित सभी पंच उपस्थित रहे।


