राजनांदगांव| खाड़ी से आ रही नमी से मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार सुबह तेज धूप की स्थिति रही, लेकिन शाम तक आसमान में बादल छाने लगे। मौसम विभाग ने बताया कि हवा के साथ आ रही नमी से बादल छा रहे हैं। इससे अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ चलने के साथ बारिश भी संभावित है।


