राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ झेरिया यादव की राजनांदगांव इकाई द्वारा 23 मार्च को प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन गांधी सभा गृह म्युनिस्पल स्कूल मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। समाज के प्रांत अध्यक्ष जगनिक यादव अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष पांडे, विधायक रामकुमार यादव, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह उपस्थित रहेंगे।


