राजपूत महासभा का महिला दिवस कार्यक्रम 22 को

राजनांदगांव| पदमावत महिला कल्याण समिति और छत्तीसगढ़ राजपूत महिला महासभा द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम 22 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन में होगा। यहां प्रतिभावान, साहसी और मेहनती महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अलका बाघमार दुर्ग की मेयर होगी। पद्मश्री फूलबासन यादव, पूर्व मेयर हेमा सुदेश देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू, समाज सेवी करुणा यादव इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजुद रहेगी। पदमावत महिला कल्याण समिति और छत्तीसगढ़ राजपूत महिला महासभा से सुषमा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में ड्रोन दीदी शांति विश्वकर्मा, पैड वुमेन कविता, गोदावरी निषाद, ममता चंद्रवंशी, पूर्णिमा साहू, पुष्पा सिन्हा, साधना, संगीता स्टाफ नर्सेज, सुनीता पर्ते, लक्ष्मी गंधर्व, तरुणा साहू व बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *