सहकारी बैंक में किसानों से रिश्वत लेने का आरोप:पेंड्रा में किसान बोले- पैसा निकालने के लिए कमीशन देना पड़ रहा, VIDEO वायरल

पेंड्रा रोड के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा में किसानों से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने बैंक कैशियर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैंक में किसानों को अपना पैसा निकालने के लिए कमीशन देना पड़ रहा है। एक लाख रुपए निकालने पर 1000 रुपए और 50 हजार रुपए निकालने पर 500 रुपए की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं, विड्रॉल फॉर्म भरने के नाम पर गरीब और अशिक्षित किसानों से 50 रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। कैश की कमी का हवाला देकर लौटा देते है वायरल वीडियो में किसानों का कहना है कि वे कमीशन की राशि अपनी पासबुक में छिपाकर कैशियर काउंटर पर रखते हैं। जो किसान कमीशन नहीं देते, उन्हें कैश की कमी का बहाना बनाकर पूरा दिन इंतजार कराया जाता है। शाम होते ही उन्हें अगले दिन आने को कह दिया जाता है। हजारों किसान लंबी कतारों में लगते है यह बैंक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य की राशि वितरित करने का केंद्र है। इन दिनों बैंक के अंदर और बाहर हजारों किसान अपनी राशि निकालने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। बैंक कर्मचारियों द्वारा इन भोले-भाले किसानों के साथ उनके ही पैसों के लिए यह धोखाधड़ी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *