गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को सावधान रहने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने लू से बचने के सुझाव दिए है। लू के प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, मुंह का सूखना और चक्कर आना शामिल हैं। इसके अलावा शरीर में दर्द, अधिक प्यास लगना, कम पेशाब आना और भूख न लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लू से बचने के सुझाव लू लग जाए तो क्या करें?


