सूरजपुर पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिंटू (27) बसोर गैंग का एक कुख्यात सदस्य है जिसे मध्यप्रदेश से पकड़ा है। आरोपी ने 2018 में एक घर में चोरी की थी। मामला 13 सितंबर 2018 का है। उस रात अज्ञात चोरों ने ग्राम बिहारपुर निवासी राजेन्द्र सिंह के घर में सेंध लगाई थी। चोरों ने मकान का दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 60 हजार रुपए नगद चुरा लिए थे। यह कार्रवाई डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई। DIG ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए थे। 6 आरोपी पहले ही पकड़ाए पीड़ित की शिकायत पर धारा 457, 380, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बसोर गैंग के 6 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया था। केवल पिंटू बसोर फरार चल रहा था। थाना चांदनी पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। सिंगरौली पहुंची पुलिस टीम ASP संतोष महतो और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सिंगरौली मध्यप्रदेश पहुंची जहां आरोपी के परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ से कुख्यात पिंटू बसोर पकड़ा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांदनी रूपेश कुंतल, एएसआई सुप्रियन टोप्पो, प्रधान आरक्षक इसित बेहरा, मनोज वर्मा, आरक्षक कुलदीप तिग्गा, मोतीलाल सक्रिय रहे।


