झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सिमडेगा ने खूंटी को 46 रनों से हरा दिया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सिमडेगा की कप्तान प्रियंका लूथरा ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रियंका ने मात्र 48 गेंदों पर 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। सिमडेगा की टीम 39.3 ओवर में 178 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से लक्ष्मी कुमारी ने 33 और ज्योति कुमारी ने 25 रन का योगदान दिया। खूंटी की टीम 132 रन पर सिमट गई खूंटी की कप्तान किरण उरांव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खूंटी की टीम 34.3 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रिया कुमारी ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। काजल कुमारी ने 17 और सुनिका कुमारी ने 15 रन जोड़े। टीम का अंतिम लीग मैच 22 मार्च को गुमला से सिमडेगा की गेंदबाज मेघा कुमारी ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान प्रियंका ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ सिमडेगा के भी 4 अंक हो गए हैं। टीम का अंतिम लीग मैच 22 मार्च को गुमला से होगा। यह मैच जीतने पर सिमडेगा का सुपर डिवीजन में स्थान पक्का हो जाएगा। धनबाद की टीम 8 अंकों के साथ पहले ही सुपर डिवीजन में पहुंच चुकी है।


