अडाणी ग्रुप इमार की भारतीय यूनिट को खरीद रही:दुबई की रियलस्टेट कंपनी से ₹12,000 करोड़ में डील संभव, अडाणी रियल्टी भी ₹3,453 करोड़ निवेश करेगी

अडाणी ग्रुप दुबई की रियल एस्टेट कंपनी इमार की भारतीय यूनिट को खरीदने जा रही है। डील 1.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,084 करोड़) में हो सकती है। कंपनी अडाणी ग्रुप की अनलिस्टेड कंपनी अडाणी रियल्टी बिजनेस का हिस्सा बनेगी। अडाणी रियल्टी इस बिजनेस में 400 मिलियन डॉलर (करीब ₹3,453 करोड़) निवेश भी करेगी। दोनों पक्षों के बीच इस डील को लेकर बातचीत चल रही है। डील अगले महीने में फाइनल हो सकती है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। इमार और अडाणी के बीच पहले भी हुई बातचीत इमार और अडाणी ग्रुप के बीच इस डील को लेकर जनवरी से ही बातचीत चल रही है। इमार इंडिया दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। डील से अडाणी ग्रुप का रियल एस्टेट मजबूत होगा इस डील के बाद अडाणी ग्रुप का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो और मजबूत होगा। अडाणी ग्रुप के पास रियल एस्टेट बिजनेस में 24 मिलियन स्क्वायर फीट प्रॉपर्टी है। कंपनी 61 मिलियन स्क्वायर फीट और एरिया पर कंस्ट्रक्शन का काम कर रही है। ओरिएंट सीमेंट में 72.8% खरीदने की परमिशन मिली इससे पहले 4 मार्च को अडाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट को बिरला ग्रुप की ओरिएंट सीमेंट में 72.8% स्टेक खरीदने की परमिशन मिली थी। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इसकी मंजूरी दी थी। अक्टूबर 2024 में अडाणी ग्रुप ने ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के साथ 8,100 करोड़ रुपए का बाइंडिंग एग्रीमेंट किया था। ओरिएंट सीमेंट में स्टेक खरीदने के बाद अडाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट का प्रोडक्शन सालाना 16.6 मिलियन टन बढ़ जाएगा। खरीदने की प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी। अंबुजा सीमेंट्स शुरुआत में ओरिएंट सीमेंट की 46.80% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसमें प्रमोटर्स की 37.90% हिस्सेदारी और 8.90% की पब्लिक होल्डिंग शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *