पंचायत की पहली बैठक में अवैध शराब-बिक्री पर लगाया प्रतिबंध:रायगढ़ के गढ़उमरिया ग्राम पंचायत ने लिया फैसला, गांव में कराई गई मुनादी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया ग्राम पंचायत में अवैध शराब की बिक्री को प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद गांव में मुनादी कराई गई। अवैध शराब की बिक्री पर निगरानी की जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि, रविवार को गढ़उमरिया गांव में ग्राम पंचायत की पहली बैठक हुई। इसमें गांव के विकास की नहीं, बल्कि अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की चर्चा हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत गढ़उमरिया के सभी नवनिर्वाचित सदस्य शामिल हुए थे। इसमें यह बात सामने आई कि गांव में अवैध शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है। उससे कई घर बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में पुसौर जनपद पंचायत के सबसे बड़े गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। कोटवार कर रहा निगरानी ग्राम पंचायत की बैठक के बाद गांव में कोटवार की मदद से मुनादी कराई गई है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गांव में अवैध शराब बिक्री, गांजा बिक्री पूरी तरह से बंद किया जाता है। इसके बाद कोई पंचायत के फैसले के खिलाफ जाकर कोई काम करता है। उसे नियमानुसार दंडित किया जाएगा। अवैध शराब बिक्री पर कोटवार निगरानी करेगा। काफी हद तक हुआ कंट्रोल गांव के सरपंच नित्यानंद यादव ने बताया कि, गांव में बस्ती समेत 10 मोहल्ले हैं। अवैध शराब की बिक्री काफी बढ़ गई थी। ऐसे में ग्राम पंचायत के पहले प्रस्ताव में अवैध शराब की बिक्री को रोकने का निर्णय लिया गया है। गांव में मुनादी कराने के बाद से काफी हद तक कंट्रोल है। लगातार निगरानी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *