अमला और छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को बैतूल तक किए जाने की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बंटी विवेक साहू की मांग पर पर मेमू सवारी गाड़ी को बैतूल तक चलाई जाने को लेकर जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने सांसद बंटी के मांग के जवाब में लेटर के माध्यम से बताया कि 01319 आमला-छिन्दवाड़ा मेमू सवांरी गाड़ी को बैतूल रेलवे स्टेशन तक विस्तार किए जाने की विस्तृत जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए है। बता दें कि पिछले दिनों सांसद साहू ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छिंदवाड़ा में रेल सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर बात करते हुए पत्र सौंपा था। इसी के जवाब में रेल मंत्री ने लेटर जारी किया है। यह मांग रखी गई थी अमला से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली मेमू सवारी ट्रेन नंबर 01319 को बैतूल तक करने की मांग की गई थी। सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया था कि छिंदवाड़ा और बैतूल जिला मुख्यालय हैं। दोनों के बीच की दूरी भी 23 किलोमीटर ही है। छिंदवाड़ा के लोगों को मिलेगा फायदा दो मुख्य शहर बैतूल और छिंदवाड़ा को जोड़ने से जिलों की संपर्कता बढ़ेगी। रेलवे ट्रैक जहां से है वह जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है और वहां सड़क मार्ग नहीं है। साथ ही शाम को आमला से बैतूल की कोई संपर्क गाड़ी नहीं होती है। ऐसे मेमू ट्रेन आने से फायदा होगा।


