रांची | रांची रेल मंडल में हटिया- ओरगा सेक्शन में डबल लाइन के कार्य की प्रगति का निरीक्षण शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे। निरीक्षण के बाद इस दोहरी लाइन को चालू करने का निर्देश जारी किया जा सकता है। ऐसा होने पर राउरकेला-हटिया के बीच यातायात सुगम हो जाएगा।


