रांची | होटल रेडिशन ब्लू द्वारा 21 मार्च को वेडिंग फेयर आयोजित किया जाएगा। इसमें शादी के सेटअप, प्रीमियम डेकोर कॉन्सेप्ट, क्यूरेटेड वेडिंग सर्विस और विशेष ऑफर शामिल होंगे। लोग सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक फेयर का आनंद ले सकेंगे। फेयर में एक्सपर्ट सेशन आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें वेडिंग प्लानर और डिजाइनर्स जानकारी साझा करेंगे। यह जानकारी हेमंत मेहता और आशुतोष शुक्ला ने दी।


