रांची | सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के इंटरनेशनल रिलेशन डिपार्टमेंट की ओर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई। सस्टेनेबल कनेक्टिविटी विषय पर आयोजित सेमिनार के अंतिम दिन 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सुबह के सत्र में जेएनयू के महेश देबता ने अपने शोध पत्र में बताया कि बुद्धिस्ट परंपरा के साथ हिन्दू सनातनी संस्कृति और कला का विस्तार चीन के जिनजियांग से लेकर सेंट्रल एशिया के क्षेत्रों में हुआ। मौके पर देश एवं विदेश से आए लगभग 15 शिक्षकों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।


