रांची| डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के दो छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एसओएफ द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। नौंवी के छात्र आदित्य भारती ने इस परीक्षा में जोनल स्तर पर दूसरा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उसे 2500 रुपए, प्रमाण पत्र और सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। वहीं, छात्र भास्कर मिश्रा ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में जोनल स्तर पर 22वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 415वां स्थान प्राप्त किया है।


