रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन 4 मैच खेले गए

रांची | रांची जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार रोमांचक मैच खेले गए। पहला मैच आरयूएसआरसीए बनाम आईसीएससी वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें आरयूएसआरसीए ने सीधे सेटों में 25-20, 25-14 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच दलादली वॉलीबॉल क्लब फैज क्लब इरबा के बीच खेला गया। जिसमें दलादली वॉलीबॉल क्लब ने 25-23 व 27-25 अंकों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में रांची जिले की 17 प्रमुख वॉलीबॉल टीमें भाग ले रही हैं। मौके पर आरयू समन्वयक डॉ. राजेश गुप्ता, वरिष्ठ वॉलीबॉल प्रशिक्षक विश्वनाथ सिंह, झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सेतांक सेन, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार, रांची जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव संजय ठाकुर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *