तीन मामलों में हेरोइन के साथ 8 व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज

मोगा | पुलिस ने तीन विभिन्न मामलों में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 119 ग्राम हेरोइन, दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थाना सदर के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना पर गांव डगरू में दो मोटरसाइकिलों सवार तीन युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनसे 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन व मोटरसाइकिल जब्त करके आरोपी गौतम कुमार निवासी कोटइसे खां, संदीप सिंह निवासी गांव महल और मनदीप सिंह निवासी गांव चोटियां कलां को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में थाना कोटइसे खां के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना पर गांव कोट सदर खां में सुखविंदर सिंह निवासी गांव कोट सदर खां और संदीप सिंह निवासी कोटइसे खां को गिरफ्तार करके उनसे 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे कर्मजीत सिंह और बलवीर सिंह निवासी गांव दौलेवाला से नशा खरीदते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे मामले में थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना पर गांव धल्लेके में एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन जब्त करके परविंदर सिंह निवासी गांव धल्लेके को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *