जूनियर और सब-जूनियर गर्ल्स अश्मिता हॉकी लीग कल से, विजेताओं को मिलेगा कैश अवॉर्ड

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया की तरफ से व हॉकी पंजाब के सहयोग से ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 22 से 27 मार्च तक अश्मिता हॉकी लीग (जूनियर और सब-जूनियर गर्ल्स) का आयोजन होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली और महासचिव अमरीक सिंह पुआर ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा पंजाब में पहली बार इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। अश्मिता हॉकी लीग भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय खेल मंत्रालय ने महिला हॉकी के विकास के लिए एक योजना शुरू की है, जिसमें पंजाब सहित देश के आठ राज्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस लीग की प्रत्येक श्रेणी की विजेता टीम को 2-2 लाख रुपए, दोनों श्रेणियों की उपविजेता टीमों को 1.60 लाख रुपए, प्रत्येक श्रेणी की तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 1.20 लाख रुपए कैश अवॉर्ड के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस लीग में पंजाब के विभिन्न जिलों से जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की 8-8 टीमें भाग ले रही हैं। जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 2006 के बाद जन्मे खिलाड़ी तथा सब-जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 2009 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। लीग मैच लीग-कम-नो आउट आधार पर आयोजित किए जाएंगे। लीग का उद्घाटन हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह 22 मार्च को दोपहर एक बजे करेंगे, जबकि हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष जे. शेखर मनोहरन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *