जीएसटी विभाग की एमनेस्टी स्कीम के लिए अवेयरनेस अभियान चलाया

जालंधर| जीएसटी विभाग ने एमनेस्टी स्कीम के लिए अवेयरनेस अभियान की शुरुआत की। विभाग ने व्यापारियों को मौका दिया है कि वे 2017 से लेकर 2020 के बीच बकाया जीएसटी की रकम को जमा करा सकेंगे। इस योजना का फायदा लेने के लिए व्यापारियों को 31 मार्च से पहले जीएसटी की बकाया रकम जमा करवानी होगी। स्टेट जीएसटी विभाग ने इस योजना के तहत जालंधर जोन के जिलों में अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया। दरअसल साल 2017 में वैट की जगह लागू किए गए जीएसटी के शुरुआती दौर में न केवल व्यापारियों को बल्कि टैक्स विशेषज्ञों को भी इसकी सभी बारीकियों की जानकारी नहीं थी। इस वजह से जीएसटी जमा करने में बड़ी संख्या में गड़बड़ियां हुईं। ट्रेड एंड टैक्स विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे व्यापारी हैं जिन्होंने अब तक जीएसटी की बकाया रकम जमा की है। वीरवार को जालंधर जिला-1 टीम की तरफ से स्टेट टैक्स अधिकारी अशोक बाली की अगुवाई में एएसटीओ गुलशन कुमार और भूपिंदरजीत सिंह ने व्यापारियों को स्कीम के बारे में बताया। व्यापारियों को जानकारी देते अशोक बाली, गुलशन कुमार व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *