कारोबारियों ने जीएसटी अफसरों के साथ की चर्चा

जालंधर| कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के जालंधर जोन के कारोबारियों ने वीरवार को केंद्रीय जीएसटी विभाग के जालंधर आयुक्त दफ्तर के शीर्ष अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर कुमार गौरव धवन व केंद्रीय जीएसटी डिवीजन, फगवाड़ा के एडिश्नल कमिश्नर सुनीतिंदर सिंह वालिया शामिल हुए। सीआईआई पंजाब के पूर्व चेयरमैन व सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल लिमिटेड के उपाध्यक्ष और सीईओ भवदीप सरदाना, स्टेट इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीआईआई जालंधर के वाइस चेयरमैन मुखिंदर सिंह ने कहा कि यह सत्र उद्योग जगत के लिए जीएसटी से जुड़े नए नियमों और प्रक्रियाओं को समझने और व्यापार पर उनके प्रभाव को स्पष्ट करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रशासन के साथ खुली चर्चा से उद्योगपतियों को अपने व्यावसायिक संचालन में पारदर्शिता और सुगमता लाने में मदद मिलेगी। औद्योगिक प्रतिनिधियों ने जीएसटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने प्रश्न रखे और अधिकारियों से समाधान लिया। जीएसटी अधिकारियों ने भी व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े नए कानूनों और उनके व्यावसायिक प्रभावों पर महत्वपूर्ण फीडबैक लिया, जिससे नीति निर्माण में कदम उठाए जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *