एमसी राखी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए, सर्वे किया

शाहकोट| प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत शाहकोट के वार्ड आठ में एमसी राखी मट्टू ने घरों में सर्वेक्षण किया और पात्र लाभार्थियों के लिए योजना के तहत फॉर्म भरे। एमसी ने कहा िक सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले केंद्र और पंजाब सरकार प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख 75 हजार रुपए की राशि देती थी, जिसे अब ढाई लाख रुपए कर दिया गया है। इस मौके पर वार्ड सात की प्रभारी रक्षा बांसल, वार्ड चार की प्रभारी सरोज ढंड के अलावा सुखविंदर कौर, निर्मल कुमारी, परमजीत नाहर, गोगा, निर्मल, राधा देवी, सरबजीत मट्टू आदि मौजूद रहे। सर्वे करतीं एमसी राखी मट्टू के साथ वार्ड प्रभारी रक्षा बांसल व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *