बरमकेला अभ्यारण्य पहुंचा हाथियों का दल, VIDEO:भीषण गर्मी से बेहाल, तालाब में कर रहे जल विहार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मार्च महीने का तापमान 34 डिग्री पहुंच चुका है। भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। बरमकेला अभयारण्य में हाथियों का दल तालाब में पानी पीते हुए देखा गया है। जंगल में पेड़ों की छांव में ठंडे पानी से अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए हाथियों के एक झुंड ने तालाब में खूब नहाया। काफी देर तक चिंघाड़ते हुए हाथी तालाब में जल विहार करते नजर आए। इस बीच यह हाथी एक दूसरे पर सूंड से पानी के फौव्वारे छोड़ रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीमों ने इस नजारे को देखकर और अपने कैमरों में कैद कर किया। मैदानी इलाकों में जंगली जानवरों का पलायन शुरू भू – जल स्तर नीचे खिसकने से कई जगहों में पानी की समस्या बनी हुई है। जंगलों मे रहने वाले जानवर पानी की तलाश मे मैदानी इलाकों की तरफ पलायन शुरू कर दिया है, पिछले दो तीन दिनों में और गर्मी बढ़ी है। पारा चढ़ने की वजह से जंगलों में रहने वाले नील गाय, हिरण, सहित अन्य जंगली जानवर जंगलों से भागकर गांव की ओर आ रहे हैं, जंगल में पानी की कमी होने से वन्यजीव पानी के तलाश में भटकते हुए सड़क किनारे तक पहुंच जाते हैं। भीषण गर्मी से पशु-पक्षी बेहाल ऐसे में सड़क हादसों में कई वन्यजीवों की जान भी चली जाती है। कभी-कभी ये शिकारियों के हत्थे भी चढ़ जाते हैं। गर्मी में भोजन-पानी की तलाश में वन्य जीवों का रिहायशी इलाकों में आना आम बात है। पशु-पक्षी जहां छांव ढूंढ रहे हैं, वहीं जंगली जानवर पानी का सहारा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *