फतेहगढ़ साहिब में 15.5 लाख की लूट का मामला खुलासा:5 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख बरामद; गैंगस्टर मनी भिंडर से था कनेक्शन

फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक बड़ी लूट का मामला सुलझा लिया गया है। 11 मार्च को हुई इस वारदात में एक इंडस्ट्री मालिक के ऑफिस से साढ़े 15 लाख रुपए लूटे गए थे। पुलिस ने इस मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों से 8 लाख रुपए नकद, तीन पिस्टल (32 बोर), एक बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद की गई है। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले मोगा के दो आरोपियों बसंत सिंह और जयदीप सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। नए पकड़े गए आरोपियों में मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, गुरप्रीत सिंह उर्फ धोनी, उमा शंकर, अजय और जसपाल सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। आरोपी बसंत सिंह ने विदेश में बैठे गैंगस्टर मनी भिंडर के जरिए हथियार और गाड़ी का इंतजाम किया था। आरोपी अजय पहले से ही वारदात वाली जगह से परिचित था। वह कुछ समय पहले वहां पेमेंट लेने आया था। पुलिस के मुताबिक अभी दो आरोपी रैना और आकाशदीप फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *