पंजाब के लुधियाना में एक वीडियो सामने आई है। एक व्यक्ति ने एक पिल्ले के डंडे मारे और एक की पैरों के कुचल कर मार दिया। वहीं एक अन्य पिल्ले को डंडे मारकर घायल कर दिया। मामला गांव रनियां के रंजीत एवेन्यू का है। दो पिल्लों को मारते और एक को घायल करते हुए कैमरे में कैद हुए एक व्यक्ति के खिलाफ डेहलों पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रनियां के रंजीत एवेन्यू निवासी वरिंदर सिंह के रूप में हुई है। हेल्प फॉर एनिमल्स संस्था ने करवाई FIR दर्ज हेल्प फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष मनी सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मनी सिंह ने बताया कि उन्हें एक पशु प्रेमी ने वॉट्सऐप पर एक वीडियो भेजा था। वीडियो में एक व्यक्ति पिल्लों को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने एक पिल्ले को पैरों तले दबा दिया, जबकि दूसरे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने एक अन्य कुत्ते को भी घायल कर दिया। मनी सिंह ने बताया कि पशुओं के साथ ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे ASI रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 325 (पशु को मारना या अपंग बनाना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।


