बिलासपुर जिला अस्पताल से बलात्कार का दोषी फरार:27 महीने बाद पुलिस ने राज्यभर में जारी किया अलर्ट, तीन हेल्पलाइन नंबर जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला अस्पताल से 10 साल की सजा काट रहा एक बलात्कार का दोषी फरार हो गया। घटना के 27 महीने बाद बिलासपुर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने फरार आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा है। दरअसल, यह घटना 22 दिसंबर 2022 की शाम 5:30 बजे की है। दोषी की पहचान ललित रात्रे (33) के रूप में हुई है। वह रायगढ़ के धरमजयगढ़ तहसील के समनिया का रहने वाला है। सक्ती में बलात्कार के जुर्म में उसे 10 साल की सजा मिली थी। जांजगीर जिला न्यायालय से उसे सेंट्रल जेल बिलासपुर भेजा गया था। 27 महीने बाद पुलिस ने कार्रवाई की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए गए ललित ने जेल गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के 27 महीने बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। उन्होंने राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और रेलवे पुलिस को पत्र भेजा है। पुलिस ने फरार आरोपी की जानकारी के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इनमें पुलिस नियंत्रण कक्ष (07752-228504), पुलिस अधीक्षक कार्यालय (07752-223330) और तारबाहर थाना प्रभारी (9479193020) के नंबर शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *