कोरिया में अज्ञात ट्रक ने गाय को मारी टक्कर:इलाज के लिए आगे आए गौसेवक, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कराया उपचार

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गौ रक्षक के रूप में प्रसिद्ध अनुराग दुबे ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गुरुवार रात चेर पुलिया के पास एक अज्ञात ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी थी। सूचना मिलते ही अनुराग दुबे मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल गाय की स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सक डॉ. श्याम को बुलाया। साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव और स्थानीय पार्षद रामायण से भी मदद मांगी। घायल गाय का उपचार कराया गया नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से घायल गाय का उपचार कराया गया। अब गाय को बैकुंठपुर बाल मंदिर में रखा गया है, जहां अनुराग दुबे की देखरेख में उसका नियमित इलाज चल रहा है। अनुराग दुबे पूरे प्रदेश में गौ सेवक के रूप में जाने जाते हैं। जहां भी गौवंश घायल होने की सूचना मिलती है, वे तुरंत मौके पर पहुंचकर उनका इलाज कराते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *