PM आवास योजना में मिलेंगे ढाई लाख रुपए:अबोहर में हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने लोगों को दी जानकारी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म भरने का अभियान शुरू किया गया है। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। अबोहर में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने बताया कि जिन लोगों की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है और उनके पास अपना प्लॉट है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। नारंग ने बताया कि सरकार ऐसे लोगों को मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की राशि देगी। इस योजना का फायदा शहर और गांव दोनों के लोग उठा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के लोग उनके कार्यालय या नगर निगम में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गांव के लोग बीडीपीओ कार्यालय में करें आवेदन गांव के लोगों को बीडीपीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन के समय आय प्रमाण पत्र, प्लॉट की रजिस्ट्री और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। अरूण नारंग ने बताया कि शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए पार्षद उम्मीदवारों गणेश कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार व मदन लाल की डयूटी लगाई गई है जबकि गांवों के लिए राम सिंह व बीरबल अपनी सेवाएं देंगें। निशुल्क होगा आवेदन उन्होंनें कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदक से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। यह बिल्कुल निशुल्क है। लोग किसी प्रकार के दलालों के चक्कर में ना पड़े अगर कोई इस योजना का फायदा दिलाने के बदले आपसे रुपए मांगें तो इसकी सूचना दें। करीब 450 लोग इसका फायदा उठा चुके इस मौके पर मौजूद निगम के अधिकारी मनकीरत गुंबर ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक करीब 450 लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। पहले इस योजना के तहत आवेदक को 1.75 लाख रुपए मिलते थे लेकिन अब इस राशि को बढ़ा दिया गया है। अब आवेदकों को ढाई लाख का सहयोग मिलेगा जो कि उनके बैंक खातों में आएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस स्कीम का फायदा उठाने की अपील की जिनके पास 50 गज से 250 गज का प्लाट है, लेकिन उस पर घर नहीं बना हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *