बरनाला में अंधेरे के कारण कार की ट्रैक्टर से टक्कर:इलाज के दौरान कार ड्राइवर की मौत, लुधियाना जा रहा था

बरनाला में कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव वजीदके कलां के पास हुआ। गुरुवार की देर रात को बरनाला से लुधियाना जा रही एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा वजीदके कलां के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। कार चालक अंधेरे के कारण आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं देख पाया। टक्कर में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को तुरंत लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना के शिमलापुरी निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ठुल्लीवाल थाने की एसएचओ किरणजीत कौर ने बताया कि मृतक की पत्नी तरसेम कौर के बयान के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *