लुधियाना में कबूतरों की गर्दन मरोड़कर हत्या:पहले दोस्त संग शराब पी, कमरे में गया; 6 को मारकर खाली प्लॉट में फेंका

लुधियाना में नशे में धुत एक व्यक्ति ने 6 पालतू कबूतरों की हत्या कर दी। आरोपियों ने कबूतरों की गर्दन मरोड़कर कर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने इस सबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सहौली गांव की है। पीड़ित परमिंदर सिंह ने बताया कि उसने और उसके भाई ने अपने घर पर कबूतर रखे हुए है, जिनको वह शौक से कबूतर पालते हैं। घटना उस रात की है जब उसका भाई आरोपियों के साथ शराब पी रहा था। आरोपी उनके घर पर सो गए थे। आधी रात को आरोपी अमरजीत सिंह कबूतरों वाले कमरे में गया और एक-एक कर 6 कबूतरों की गर्दन मरोड़ दी। इतना ही नहीं, मृत कबूतरों को पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया। थाना जोधा में दर्ज मामले में आरोपी अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों गांव सहौली के निवासी हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। थाना जोधा के इंचार्ज दविंदर सिंह के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मृत कबूतरों का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने में चार दिन का समय लगेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *