पंजाब डीजीपी का अमृतसर सेंट्रल जेल में निरीक्षण:क्षमता से दोगुने कैदी, 40 मोबाइल जब्त, 195 एआई कैमरे लगाए जाएंगे

पंजाब के तीन स्पेशल डीजीपी ने नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत अमृतसर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 150 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जेल में एआई आधारित निगरानी सिस्टम के तहत 195 कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह सिस्टम अन्य तीन जेलों में भी लगाया जा रहा है। जिसमें कपूरथला, बठिंडा और पटियाला शामिल है। गैंगस्टरों के लिए लगेगा कवच जैमर जहां गैंगस्टरों की मूवमेंट ज्यादा है। इससे जेल में फेंका सिस्टम को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के लिए 20 गज कवच जैमर भी लगाया जा रहा है, जो कि उनके बैरक पर ही होगा और उन पर पूरी तरह से रोक लगाएगा। जेल में कैदियों को मोबाइल और नशीले पदार्थ की सप्लाई के मामले में तीन जेल कर्मचारियों को पकड़ा गया है। जनवरी से अब तक 15 स्मार्टफोन और 25 की-पैड फोन बरामद किए गए हैं। 5जी नेटवर्क को ब्लॉक करने की तैयारी वहीं जेल की क्षमता 2200 कैदियों की है, लेकिन वर्तमान में 4100 कैदी रखे गए हैं। जेल में 4जी नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाए गए थे। अब 5जी नेटवर्क को ब्लॉक करने की तैयारी चल रही है। एआई तकनीक का इस्तेमाल कर जेल से कैदियों को बाहर निकालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बाहर से मोबाइल और नशीले पदार्थ फेंकने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *