भास्कर न्यूज| चाईबासा डीसी ऑफिस के सामने टाटा कॉलेज गेट के पास झारखंड पुनरूत्थान अभियान के जिला संयोजक अमृत माझी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकू ने सामाजिक संगठन एवं सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आगामी 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार को शहीद पार्क, चाईबासा आकर हो वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। जिन 50 हो वीर शहीदों ने जल,जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए 25 मार्च 1820 को अपने जान की सर्वोच्च बलिदानी दी। उसी समय 1820 ई0 से लेकर 1837 ई0 तक लगातार अंग्रेजों के खिलाफ हो विद्रोहियों द्वारा बगावत जारी रहा। जिसके परिणाम स्वरूप विल्किंसन रूल बना। जिसके तहत कोल्हान में आज भी मानकी-मुंडा प्रथा विद्यमान है। 25 मार्च 2025 को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जल,जंगल और जमीन की रक्षा हेतु शहीद पार्क से पदयात्रा करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त महोदय को मांग पत्र सौंपी जाएगी। बैठक में आनंदपुर प्रखंड संयोजक एल्बिन एक्का, मनोहरपुर प्रखंड संयोजक विशाल गुड़िया, भुंडा मुर्मू, दिकू हांसदा एवं अन्य उपस्थित थे।


