गढ़वा | गढ़वा शहर के नारायणपुर टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 23 मार्च को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के आकाश कुमार ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में शाम 5:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


